फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन युवकों को पकड़कर किया पिकअप गाड़ी लूट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर/नूरपुर। नूरपुर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़कर बृहस्पतिवार की रात नूरपुर-धामपुर रोड पर बोलेरो पिकअप गाड़ी लूट की घटना का खुलासा किया है। नूरपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के गांव मिरजापुर नंगली निवासी बबलू से यह लूट की गई थी। पकड़े गए युवकों में थाना नूरपुर के गांव धौलागढ़ निवासी विशाल कुमार, नूरपुर कस्बे के मोहल्ला शहीदनगर निवासी अमन चौहान और थाना शिवाला कलां के गांव रामोरूपपुर निवासी मनीश चौहान हैं। तीनों से लूट गई महेंद्रा पिकअप गाड़ी, मोबाइल, बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर, उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक सचिन तोमर, कांस्टेबल बोबी सिंह, सिद्धान्त, विपिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें