फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के चौकीदारों को बंधक बनाकर डकैती

विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद के जलालाबाद स्थित जल निगम के भंडार केंद्र को लुटेरों ने बनाया निशाना। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जल निगम के चौकीदारों को बंधक बनाकर डकैती
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र में स्थित जल निगम के खंडीय भंडार केंद्र के चौकीदारों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों रुपये का नलकूप का सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदारों के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

जल निगम का खंडीय भंडार केंद्र जलालाबाद में स्थित है। जल निगम के खंडीय कार्यालय पर बृहस्पतिवार की देर रात करीब आधा दर्जन बदमाशों ने दीवार फांदकर चौकीदार अकबर अली और करन सिंह को बंधक बना लिया। बदमाशों ने चौकीदारों के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें चारपाई से बांधकर स्टोर की चाबी ले ली। बदमाशों ने स्टोर से जल निगम का हजारों रुपये का कीमती पीतल का सामान लूट लिया। बदमाशों ने घंटों स्टोर में रुककर लूटपाट की। बदमाश मेन गेट का ताला तोड़कर गोदाम से सामान ले गए। एई अक्षय कुमार और जेई अकबर हसन को चौकीदारों ने लूटपाट की जानकारी दी। जल निगम के एक्सईएन राकेश चौधरी ने दोनों चौकीदारों से घटना की जानकारी ली। विभाग की ओर से शुक्रवार को पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें