फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद खरीदने जा रहे व्यापारियों से से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरूद खरीदने जा रहे व्यापारियों से से लूट
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)। अमरूद खरीदने राजस्थान जा रहे क्षेत्र के दो व्यापारियों से बदमाशों ने बंधक बनाकर नगदी व पिकअप लूट लिया।
मंडावर के मोहल्ला जोशियान निवासी नीरज व भानू शुक्रवार रात्रि राजस्थान से अमरूद लेने जा रहे थे। जैसे ही वे बुलंदशहर के डिबाई कस्बे के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी तो बदमाशों ने अपनी कार उनके पिकअप के सामने लगाकर उन्हें रोक दिया। उनसे मारपीट कर दोनों की आंखों पर पट्टी बांध कर दोनों को बंधक बना कार में बैठा लिया। दोनों युवकों से नगदी मोबाइल व पिकअप लूट कर लुटेरे उन्हें जंगल में छोड़ फरार हो गए। दोनों युवक एक किसी तरह एक गांव पहुंचे और शनिवार की सुबह किसी ग्रामीण के फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी।
नीरज के बड़े भाई बबलू ने बताया कि अभी दोनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजन इस बात को लेकर काफी परेशान हैं और उनके फोन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें