नजीबाबाद में भीड़ के दौरान रोडवेज बस में चढ़ती युवती।
- फोटो : NAZIBABAD
त्योहारी सीजन में रोडवेज की 20 लाख कमाई
नजीबाबाद। दीपावली, गोवर्धन, भाईदूज पर रोडवेज ने करीब 20 लाख रुपये की कमाई की।
नजीबाबाद रोडवेज डिपो इंचार्ज किशन कुमार यादव ने बताया कि त्योहार को देेखते हुए नजीबाबाद रोडवेज डिपो की सभी 56 बसों का संचालन किया गया। बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। रोडवेज डिपो ने दीपावली के दिन 10 लाख रुपये से अधिक, गोवर्धन पूजन के दिन 5.36 लाख रुपये और भाईदूज पर करीब चार लाख की कमाई की। रविवार को भी त्योहार मनाकर अपने गंतव्य को लौटने वाले यात्रियों की भीड़ रोडवेज डिपो पर उमड़ पड़ी। सचिन, ब्रह्मपाल सिंह, रुकमणी देवी, गीता, अभिषेक आदि यात्रियों को बसों में सीट पाने को जद्दोजहद करनी पड़ी। एक घंटे बाद उन्हें बस में जगह मिल सकी।