फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के लिए स्कूल शेड्यूल से दौड़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कोरोना के बाद अब फिर स्कूल समय से खुलने लगे हैं। जिसके चलते परिवहन विभाग छात्रों को सुविधा देने के लिए बसों को शेड्यूूल तैयार कर रहा है। स्कूल के समय पर डिपो से बस भेजी जाएगी। जिससे विद्यार्थियों को स्कूल जाने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

बिजनौर डिपो से 113 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिले में सभी रूटों पर बसें तय समय के अनुसार दौड़ रही हैं। बसें स्कूल समय के अनुसार नहीं चल रही हैं। जिसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर अब परिवहन विभाग स्कूल समय के हिसाब से बसों का शेड्यूल तैयार कर रहा है। जिससे स्कूल, कालेज जाने में छात्रों को कोई दिक्कत न हो। अधिकारी बसों के निर्धारित समय को देखते हुए फेरबदल करेंगे। सुबह और स्कूल की छुट्टी के समय को देखते हुए बसें डिपो से भेजी जाएंगी। जिससे छुट्टी होने के कुछ देर में ही छात्रों को बस मिल जाए। बस मिलने पर अब छात्र समय से अपने घर पहुंच सकेंगे।
सभी रूटों पर स्कूल के समय के अनुसार बसों के संचालन में फेरबदल किया जाएगा। इसके लिए बसों के संचालन का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। जिस रूट से भी बस के समय मेें फेरबदल की शिकायत आएगी, वहां बसों का समय बदला जाएगा। - धीरज सिंह पंवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें