फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एम्स से पहले ही यात्रियों को उतार रहीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
-यात्रियों ने रोडवेज बस सेवा सुचारू करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। भले ही नगीना से ऋषिकेश के लिए रोडवेज बस चलाई जा रही है। मगर, एम्स ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसका कारण चालक, परिचालकों की मनमानी है। रोडवेज बस चालक यात्रियों को एम्स अस्पताल से करीब छह किलोमीटर पहले उतार रहे हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
नगीना के लोगों की मांग पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से करीब एक माह पहले परिवहन विभाग ने नगीना से ऋषिकेश के लिए एक बस का संचालन शुरु किया था। यह बस सेवा ऋषिकेश एम्स जाने वाले मरीजों की सुविधा के लिए शुरू की गई थी। मगर, एम्स अस्पताल जाने वाले मरीजों का कहना है कि उन्हें बस समय पर नहीं मिलती है। जिस दिन बस का संचालन हो रहा है, उस दिन भी यात्रियों काे अस्पताल से करीब छह किलोमीटर दूर श्यामपुर चौकी पर ही चालक उतार देते हैं।
विज्ञापन

इससे मजबूरन उन्हें अपने मरीज को ई रिक्शा से ले जाना पड़ता है। उनका अधिक पैसा खर्च हो रहा है। यात्री गौरव शर्मा, सतीश कुमार ने कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धामपुर पीएल पथरिया का कहना है कि यदि बस सुचारू रूप से नहीं चल रही है तो वह इसे दिखवाएंगे।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों से करेंगे बात
विधायक मनोज पारस का कहना है कि अगर बस का संचालन सुचारु नहीं हो रहा है। साथ ही यात्रियों को श्यामपुर चौकी पर उतारा जा रहा है तो वह संबंध में परिवहन विभाग के बड़े अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें