बिजनौर-कोतवाली देहात निर्माणधीन मार्ग पर मिट्टी में धंसी रोडवेज बस।
- फोटो : BIJNOR
रोडवेज बस सड़क किनारे मिट्टी में धंसी
कोतवाली देहात। बिजनौर-कोतवाली देहात निर्माणधीन मार्ग पर एक रोडवेज बस मिट्टी के ढेर में धंस गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों की चीख निकल गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और किसी यात्री को चोट नहीं आई। बिजनौर डिपो की एक बस बुधवार को नगीना से बिजनौर जा रही थी। जैसे ही बस महेश्वरी जट से निकली तो गांव मनीरामपुर के निकट मिट्टी के ढेर में जा धंसी। एक बार लगा कि बस पलट जाएगी। बस पलटने की स्थिति देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर वहां काम कर रहे लोग दौड़े तथा बस में सवार यात्रियों को सकुशल निकाला। बस में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। निर्माणधीन मार्ग पर कई स्थानों पर मिट्टी के ढेर डाले गए हैं।