फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 12 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर-नहटौर मार्ग पर दुर्घटना में पीड़ित परिवार से वार्ता करते एडीएम राममूर्ति मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में गांव मिलक मुकीमपुर निवासी अरुण उर्फ रिशू (23) पुत्र  दिनेश कुमार शुक्रवार को शाम धामपुर से बाइक लेकर घर वापस जा रहा था। जब वह बाइक से गांव ढक्काकर्मचंद से दो सौ मीटर दूर पहुंचा तो सामने से आ  रही रोडवेज बस ने गन्ने के ट्रैक्टर ट्राले को ओवरटेक करते हुए बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी बस व ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे  परिजनों ने मार्ग जाम कर दिया। गुस्साई भीड़ ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर  डाली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को बमुश्किल संभाला।  परिजनों ने आरोपी चालकों के खिलाफ कार्रवाई न होने का आश्वासन मिलने तक जाम  नहीं खोला। भीड़ के जाम न खोलने पर मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा ने परिजनों को आरोपी चालकों के खिलाफ कार्रवाई व मुख्यमंत्री  राहत कोष से दस लाख रूपये का मुआवजा देने का आश्वासन देकर गुस्साएं लोगों  से जाम खुलवाया। मृतक अपने परिवार में तीन भाईयों में सबसे छोटा है। पिता  कैंसर की बीमारी से ग्रसित हैं। मृतक का एक भाई मानसिक रूप से असंतुलित है।  परिवार की पूरी       जिम्मेदारी दोनों भाईयों पर ही थी। वह हरियाणा में  प्राइवेट नौकरी करता था, शुक्रवार की सवेरे ही घर आया था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज  दिया। कोतवाल मुनीष चंद शर्मा का कहना है कि घटना में रिपोर्ट दर्ज कर  आरोपियों के ख िलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें