फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे चलाया जा रहा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे चलाया जा रहा सफाई अभियान
विज्ञापन

गजरौलाशिव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा के मद्देनजर सतर्क प्रशासन ने देहात में सड़कों किनारे पड़ा कूड़ा जेसीबी से उठवाना शुरू कर दिया है।
27 जनवरी को मुख्यमंत्री गांव सबलगढ़ से शुरू होने वाली गंगा यात्रा में आ सकते हैं। यात्रा में तमाम मंत्री व बड़े अधिकारी भी आ सकते हैं। गाड़ी से आने वाले नेता व अफसर मंडावर रोड से सबलगढ़ जाएंगे। रास्ते में कई जगह सड़क किनारे कूड़ा पड़ा है। किसान भी गोबर की कूड़ी सड़क किनारे डाल देते हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बिजनौर में जिला अस्पताल से जंदरपुर तक जेसीबी मशीन से कूड़ा साफ किया जा रहा है। कई जगह कूड़े पर मिट्टी डालकर दबाया जा रहा है। आसपास के गांवों की सड़कों को भी चमकाया जा रहा है। गंगा यात्रा के मार्ग वाले गांवों में भी सफाई का काम जोरों पर है। क्षेत्रवासियों शौकत, नरेश, प्रमोद, मंसूर अहमद, ठाकुर सिंह, महेंद्र सिंह प्रधान, संजीव कुमार आदि का कहना है कि अगर इतनी सफाई जिला प्रशासन पूरे साल रखे तो कई तरह के रोगों से गांव वालों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें