फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भागूवाला से नजीबाबाद तक होगी पथ प्रकाश की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे विभागीय अधिकारी, मार्गाें का निरीक्षण जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रही है। कांवड़ यात्रा को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला पंचायत के एई कपिल कुमार ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से मोटा महादेव मंदिर से भागूवाला तक आठ किलोमीटर और मोटा महादेव मंदिर से नजीबाबाद दिशा में दाना पानी होटल तक दो किलोमीटर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। जिला पंचायत की ओर से कांवड़ यात्रा मार्ग पर करीब 30 सीसीटीवी कैमरें और प्रमुख तिराहों व चौराहों पर 30 आईपी लाइटें भी लगवाई जाएंगी। डीएम के निर्देश पर टेंडर प्रक्रिया जारी है। दो दिन के बाद पथ प्रकाश का कार्य शुरू किया जाएगा। उधर, मंडावली थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया गया है।


विद्युत निगम को लिखा पत्र
मंडावली। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने विद्युत निगम कार्यालय को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मोटा महादेव-भागूवाला मार्ग पर जटपुरा बौंडा, टांडा रतन आदि क्षेत्र में सड़क के नजदीक विद्युत ट्रांसफार्मर हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान कोई अनहोनी न हो इसके लिए ट्रांसफार्मर क्षेत्र के बैरीकेडिंग की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरा बने पेड़ों की हो रही लॉपिंग
मंडावली। सामाजिक वानिकी विभाग मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास और नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग खतरा बनने वाले पेड़ों की लॉपिंग करा रहा है। डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा से पूर्व पेड़ों की लॉपिंग करने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें