विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास
बिजनौर, चांदपुर। चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने स्याऊ से जलीलपुर तक 12 करोड़ 57 लाख की लागत से बनने वाली 8.9 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया।
शुक्रवार को हुए शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक कमलेश सैनी ने भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पिछली सरकारों की तुलना में बहुत तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। स्याऊ से जलीलपुर मार्ग का निर्माण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। इस दौरान मंच पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा नेता खलीलुर्ररहमान ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमपाल सिंह, नगर अध्यक्ष पुखराज सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष पल्लव अग्रवाल मौजूद रहे।