कालागढ़ सैडिल बांध पर भारी बारिश के चलते आए मलबे का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
पेड़ गिरने और चट्टानों का मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध
कालागढ़। भारी बारिश के चलते कालागढ़ सैडिल बांध मार्ग पहाड़ों से मलबा आने व पेड़ों के गिरने से अवरुद्ध हो गया। पिछले 48 घंटों से लगातार जारी बारिश के चलते कालागढ़ सैडिल बांध मार्ग पहाड़ों से आ रहे मलबे एवं पेड़ों के गिर जाने से अवरुद्ध हो गया। बांध के सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि मार्ग पर 4.4 किमी., एवं 4.8 किमी. पर बारिश की वजह से आए मलबे ने मार्ग को बाधित कर दिया है। जिसकी वजह से बांध पर कर्मचारियों व अधिकारियों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग हिंसक वन्यजीवों से भरा हुआ है। मलबे व पेड़ों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सिंचाई विभाग के साथ वन विभाग के कर्मचारी भी मार्ग खोलने में मदद कर रहे हैं।