फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव उदयपुर में गुलदार के हमले में किशोरी घायल

विज्ञापन
रेहड़ में गुलदार हमले में घायल किशोरी
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर किया गया
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़ (बिजनौर)। गांव उदयपुर में गुलदार के हमले में एक किशोरी घायल हो गई। किशोरी को उपचार के लिए पीएचसी पर भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
गांव उदयपुर निवासी नीलम (16) पुत्री संजय सिंह शुक्रवार की रात पौने आठ बजे अपने दादा हेतराम सिंह को घर से कुछ दूर उदयपुर&मच्छमार मार्ग पर खाना देने आई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने किशोरी पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार नीलम को छोड़कर गन्ने के खेतों में भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल घायल किशोरी को पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार के पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें