फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: गन्ना मूल्य व भुगतान को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे रालोद कार्यकर्ता

Wed, 08 Feb 2023 08:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रालोद नेताओं ने लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग
विज्ञापन

- पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग को लेकर रालोद नेताओं व पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में पार्टी जिलाध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के बैनर तले अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। धरना सभा में जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने कहा कि चालू पेराई सत्र आधा खत्म हो गया, लेकिन अभी तक सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया। जबकि बिजली बिल, खाद, डीजल के दाम बढ़ गए हैं। किसानों की लागत बहुत ज्यादा बढ़ गई है और आय कम है। उन्होंने सरकार से लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। अन्य वक्ताओं ने बेसहारा पशुओं का समाधान करने, बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित दिलाने की मांग की। धरने पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, डॉ. नीरज चौधरी, महावीर सिंह, ब्रजवीर सिंह, सरदार बलवीर सिंह, शीशपाल सिंह, विजयपाल सिंह, जयपाल सिंह, विवेक कुमार, अलबेल सिंह, जगवीर सिंह, बलजीत सिंह, नसीम अहमद, हनी तोमर, पारितोष, सरदार बुद्ध सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें