फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने भी कलक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने भी कलक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर सक्रिय रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर सभी आंदोलन के लिए कार्यालय में एकत्र हो गए। बाद में कलक्ट्रेट जाकर ज्ञापन दिया। रालोद का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अली अदनान के नेतृत्व में बाकी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। हाईकमान का आदेश मिलने पर वे आंदोलन करने के लिए तैयार रहे। बाद में कलक्ट्रेट जाकर ज्ञापन दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में बताया कि किसानों पर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में किसानों को रौंदने के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, धरने प्रदर्शनों में किसानों से होने वाले किसी भी बर्बरतापूर्ण व्यवहार की जांच एसआईटी से कराने, सभी किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की गई। इस दौरान बलजीत शास्त्री, हुकुम सिंह, हनी तोमर, सचिन अहलावत, ब्रजवीर सिंह, आशु राणा, विवेक देओल, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें