फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिला तो रालोद करेगा आंदोलन

Sat, 06 May 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रालोद की बैठक में पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को दिया समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चल रहे खिलाड़ियों के धरने को समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अगर खिलाड़ियों को जल्द न्याय नहीं मिला, तो रालोद बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने कहा कि दिल्ली जंतर मंतर पर पहलवान धरना दे रहे हैं। रालोद ने पहलवानों के धरने का समर्थन किया और मांग की है कि ब्रजभूषण के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। खिलाड़ियों के साथ न्याय किया जाए। कहा कि खिलाड़ी देश की धरोहर हैं, वह हमारे देश का सम्मान बढ़ाते हैं। खिलाड़ियों का उत्पीड़न रालोद बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्हें जल्द न्याय नहीं मिलेगा, तो रालोद बड़े आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार की अध्यक्षता एवं फैसल वसी के संचालन में हुई बैठक में आशू राणा, अशोक चौधरी, शमशाद अंसारी, डॉ. नीरज चौधरी, चौधरी हरवीर सिंह, गौरव दहिया, संजीव चौधरी, खानजफर सुल्तान, प्रवेश चौधरी, पूनम चौधरी, अलबेल सिंह, चौधरी ब्रजवीर सिंह, ओम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें