फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - रालोद ने मणिपुर हिंसा के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Mon, 31 Jul 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मणिपुर घटना के विरोध में रविवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। डॉ. नीरज चौधरी ने कहा कि मणिपुर में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन


रविवार शाम को शहर में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह के निर्देश पर मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दर्दनाक घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। डॉ. नीरज चौधरी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता प्रदर्शनी मैदान पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। यहां से उन्होंने मणिपुर में हुई घटना की निंदा करते हुए कैंडल मार्च शुरू किया। कैंडल मार्च प्रदर्शनी मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शास्त्री चौक पर समाप्त हुआ। इस मौके पर पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, आशु राणा, मास्टर इंद्रमणि, अनंत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें