- किसानों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के किसान संदेश अभियान के तहत रविवार को ग्राम सलेमपुर मथना पूरनपुर के गन्ना क्रय केंद्र पर अनेक किसान एकत्र हुए। रालोद पदाधिकारियों व किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
रालोद महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि गन्ना सीजन शुरू हुए तीन माह बीत गए, लेकिन सरकार ने अभी तक गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित नहीं किया। कहा कि किसान की फसल को छोड़कर कोई ऐसी वस्तु नहीं, जिसे बिना मोल बताए खरीदा जा सके। सर्दी में किसान बेसहारा पशुओं से फसल बचाने के लिए रात में खेतों की रखवाली करता है। दिन में बिना भाव के गन्ने को बेचता है। सरकार से लाभकारी मूल्य तुरंत घोषित करने, 14 दिन बीतने पर गन्ना मूल्य ब्याज सहित दिलाने की मांग की। इस अवसर पर राहुल चौधरी, तेजपाल सिंह, धर्मेंद्र पहलवान, धर्मवीर सिंह, चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, चौधरी घसीटा सिंह, संदीप चौधरी, शरद चौधरी, मास्टर इंद्रमणि, बहादुर सिंह, अकील, आफाक, अब्दुल समी, रवि, मुकेश आदि मौजूद रहे।
रालोद ही किसान हितैषी पार्टी
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की ओर से गांव मारुफपुर एवं माड़ी के गन्ना क्रय केन्द्र पर अभियान चलाया गया। रालोद नेता चंचल चिकारा ने कहा कि रालोद ही किसान हितैषी पार्टी है। पार्टी सुप्रीमो व सांसद राज्यसभा चौधरी जयंत सिंह ही किसानों, गांवों और मजदूरों के मुद्दों को लेकर लड़ रहे हैं। इस अवसर पर मंजीत सिंह, मूलचंद वर्मा, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कुलदीप चिकारा, नितिन चिकारा, गजेंद्र सिंह, खजान सिंह, मनोज कुमार, यशपाल सिंह, प्रधान रामेश्वर सिंह, हेमेंद्र सिंह, चमन सिंह, जयपाल सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग।