फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया को पीटी उषा व मुकुल को मिल्खा सिंह ट्रॉफी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीडीपीएस में रविवार को क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 4 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कावेरी हाउस की रिया को पीटी उषा ट्रॉफी तथा यमुना हाउस के मुकुल कुमार को मिल्खा सिंह ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ग्रुप एफ में रिया कावेरी हाउस ने प्रथम, ग्रुप जी में मुकुल कुमार यमुना हाउस ने प्रथम, ग्रुप ए में अर्नव यमुना हाउस ने प्रथम, ग्रुप बी में अली हसन गंगा हाउस ने प्रथम, ग्रुप सी में इशिका गंगा हाउस ने प्रथम, ग्रुप डी में अंशिका कावेरी हाउस प्रथम, ग्रुप ई में अक्षित कृष्णा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रॉस कंट्री रेस विद्यालय से प्रारंभ होकर बाईपास मार्ग आवास-विकास, रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका चौराहा, सिविल लाइन, शक्ति चौराहा, नुमाइश ग्राउंड तथा नेहरू स्टेडियम से होते हुए विद्यालय में जाकर संपन्न हुई। इससे पहले क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, प्रधानाचार्य अनुरोध चित्रा, प्रधानाचार्य संगीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को हरी झंड़ी दिखाकर किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस रेस का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाना था तथा जन-जन को इसका संदेश देना है।
प्रतियोगिता में अमिता सिंह, हनी फैसल, अनम नाजिश, पीयूष मित्तल, अजय कुमार, अमित, दीपक गर्ग, गार्गी अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि ने विभिन्न मार्गों पर दौड़ में शामिल छात्रों का उत्साह वर्धन किया। क्रॉस कंट्री रेस के सम्पन्न होने पर विद्यालय में समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व सदर विधायक एवं स्कूल मैनेजर रुचिवीरा, स्वाति वीरा महाजन, प्रवीण गुप्ता, प्रमोद कुमार गोयल, एस्थर रुद्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें