फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार हुई बारिश से फिर नदियां उफान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार हुई बारिश से फिर नदियां उफान पर
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में हुई तेज बारिश से स्थानीय नदियों फिर उफान पर हैं। रामगंगा बांध का जलस्तर 357.600 मीटर हो गया।
रविवार को कालागढ़ क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश से जहां मौसम में बदलाव आया वहीं स्थानीय नदी नाले उफान पर आ गए। शिवालिक पर्वत मालाओं के बीच से होकर आ रहे सुखास्त्रोत, मीरासोत एवं मैगजीन सोत में खूब पानी आया। पहाड़ी स्त्रोतों का पानी पुराना कालागढ़ से होकर रामगंगा नदी में गिरने लगा। यह पानी कालागढ़ से हरेवली बैराज की ओर बढ़ रहा है। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार कालागढ़ में 42.6 मिलीमीटर रामगंगा बांध पर 36.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। रामगंगा बांध के सहायक अभियंता एमडी जोशी के अनुसार बांध का जलस्तर नियंत्रण में है। वर्तमान में बांध से किसी भी प्रकार की निकासी नहीं की जा रही है। 15 सितंबर तक बांध का जलस्तर 358 मीटर तक ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें