फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची ऋद्धि

विज्ञापन
देहरादून में आयोजित डांस कंपटीशन में परफार्मेंस देती छात्रा ऋद्धि कौशिक। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची ऋद्धि
विज्ञापन

बिजनौर, रेहड़। देहरादून में आयोजित डांस, सिगिंग और योग प्रतियोगिता ‘किसमें कितना है दम’ में रेहड़ निवासी ऋद्धि कौशिक ने डांस के फाइनल में जगह बना ली। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन से चालीस साल की आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी रुचि के अनुसार डांस, सिगिंग व योग में भाग लिया था। डांस में ऋद्धि कौशिक ने धार्मिक गाने पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। ऋद्धि कौशिक के पिता अध्यापक सुनील कौशिक ने बताया कि वह जसपुर के राजकमल पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। स्कूल की प्रधानाचार्या कुमारी निधि चौहान ने कुमारी ऋद्धि कौशिक की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। कहा कि ऋद्धि कौशिक प्रतिभावान छात्रा है। फाइनल राउंड में पहुँचने पर ऋद्धि के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें