फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट के साथ इनामी बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली नोट के साथ इनामी बदमाश दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना पुलिस व स्वाट टीम ने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को 2.85 लाख के नकली नोट के साथ दबोचा है। बदमाश के पास से चोरी की नगदी व चरस भी बरामद हुई है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुुताबिक नगीना के मोहल्ला कलालान निवासी शाहिद उर्फ पप्पी को बढ़ापुर मार्ग पर ईदगाह के पास से पुलिस ने दबोचा है। शाहिद हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने शाहिद के पास से दो लाख 85 हजार के नोट क अलावा, 500 ग्राम चरस, चार हजार रुपये नगद व एक बाइक बरामद की है। शाहिद पर 16 मुकदमे दर्ज हैँ। शाहिद ने पुलिस को बताया कि वह खुद नकली नोट छापकर सप्लाई करता था। बरामद चार हजार रुपये उसके पास चोरी के थे। 14 सितंबर को मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी नईम के घर से अपने साथी कासित अल्ताफ व वसीम गलकट के साथ उसने 22 हजार रुपये चोरी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें