फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के बकायेदारों को राजस्व विभाग की टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। राजस्व विभाग ने लाखों रुपये के बैंक बकायेदार दो लोगों को हिरासत में लिया। एक बकायेदार के न मिलने पर उसका ट्रैक्टर कब्जे में लिया गया। तहसीलदार कमलेश कुमार के निर्देशन में गठित राजस्व विभाग की टीम ने लाखों रुपये के बकायेदारों पर दबिश दी। नायब तहसीलदार सार्थक चावला, संग्रह अमीन धर्मेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, गुलाब मेहदी, जसवीर सिंह की टीम ने जटपुरा बौंडा निवासी लगभग 20 लाख रुपये के बैंक बकायेदार शिवकुमार, ज्वालाचंडी निवासी 14 लाख रुपये के बैंक बकायेदार होरी सिंह को हिरासत में लिया। 16 लाख रुपये के बकायेदार मुंगरपुर निवासी शुभम कुमार के न मिलने पर राजस्व टीम ने उसके ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें