फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राजस्व विभाग व पुलिस टीम ने झंडा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। गांव फलौदी में कब्रिस्तान की भूमि पर दलित समाज के लोगों द्वारा झंडा लगाने की सूचना पर ग्राम में पहुंची राजस्व विभाग व पुलिस टीम ने झंडा हटवा दिया। पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।

गांव फलौदी में प्राथमिक विद्यालय के सामने एक खाली भूमि पड़ी है। जिसे ग्राम समाज की समझते हुए दलित समाज के लोगों ने रविदास धर्मशाला बनाने के लिये झंडा लगा दिया। जिसकी सूचना पर हल्का लेखपाल दिनेश कुमार, कोतवाल सुशील कुमार व एसआई राजीव शर्मा मयफोर्स मौके पर पहुंचे और भूमि की पैमाइश कराई। पैमाइश में भूमि कब्रिस्तान की पाई गई। समझाने पर दलित समाज के लोगों ने वहां से झंडा उखाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ने रणजीत, देवेन्द्र, सहदेव, पीताम्बर, सुमित, टिंकू, विपिन करणवीर सिंह, धर्मवीर, अतुल, अरुण, हरिओम, शगुन, हरीश, घसीटा, राजा, आनंद, हिमांशु, सोमपाल, विजय कुमार, बलजीत, धर्मपाल, अमर सिंह, आकाश, अर्जुन आदि 35 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि कब्रिस्तान की भूमि पर झंडा लगाया गया था। जिसे उतरवा दिया गया है, गांव में शांति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें