- एसपी ने सात निरीक्षक और 16 दरोगाओं को किया इधर से उधर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से ठीक पहले एसपी नीरज कुमार जादौन ने कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। शहर कोतवाल अमित कुमार को अब कोतवाली देहात थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष को सोशल मीडिया सेल में भेज दिया गया है।
शनिवार को एसपी एसपी नीरज जादौन ने सात निरीक्षक और 16 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक नहटौर बनाया गया है। दिनेश कुमार को नहटौर से क्राइम ब्रांच भेज दिया गया। सोशल मीडिया सेल के प्रभारी रहे जीत सिंह को कई महीनों के इंतजार के बाद प्रभारी निरीक्षक स्योहारा बनाया है। अभी तक डायल 112 की जिम्मेदारी संभाल रहे सुशील कुमार को शहर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
शहर कोतवाल रहे अमित कुमार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात भेज दिया गया। सुदेश पाल को प्रभारी निरीक्षक मंडावली से पुलिसलाइन भेजा गया। रुम सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी सोशल मीडिया सेल, उप निरीक्षक विकास कुमार को चांदपुर से थाना अध्यक्ष मंडावली, कोतवाली देहात थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को सोशल मीडिया सेल भेजा गया है। एंटी रोमियो सेल की प्रभारी स्वाति शर्मा को चांदपुर महिला थाना अध्यक्ष बनाया गया है। आशा तोमर को महिला थाना अध्यक्ष चांदपुर से चांदपुर कोतवाली भेजा गया है।