नजीबाबाद में समाधान दिवस में सुनवाई करते तहसीलदार राधेश्याम शर्मा।
- फोटो : NAZIBABAD
‘लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें’
नजीबाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में 23 फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की गई। तहसीलदार ने लंबित शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।
तहसील के ड्वाकरा हॉल में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देशन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की नौ शिकायतों सहित 23 शिकायतों की सुनवाई की गई। विरासत दर्ज करने सहित राजस्व विभाग की शिकायतों का तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने पुलिस संबंधी शिकायतें लेकर आए फरियादियों को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस में शिक्षा विभाग, नगरपालिका परिषद, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, विद्युत विभाग, खंड विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।