इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार,
काम पर लौटे डॉक्टर रजनीश
अफजलगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुर गढ़ी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर रजनीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है और वह सोमवार को काम पर लौट आए हैं।
डॉक्टर रजनीश कुमार ने रविवार को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश को संबोधित त्यागपत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर को भेज दिया था, जिसमें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। वह सोमवार को सीएमओ विजय कुमार गोयल से मिले। सीएमओ के इस्तीफा नहीं किया। उनके समझाने पर वह कार्य पर वापस लौटे। काम पर लौट आए हैं। हालांकि वह इस संबंध में किसी से बात करने से बच रहे हैं। संवाद