फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - चार थानों में फेरबदल, हल्दौर थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

Tue, 01 Aug 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने पर हटाए गए थानाध्यक्ष हल्दौर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस अफसरों की ओर से दी जा रही तमाम हिदायतों के बाद भी हल्दौर थानाध्यक्ष नहीं सुधरे। जिसके चलते थानाध्यक्ष को हटाते हुए क्राइम ब्रांच भेज दिया गया। वहीं जिले में अन्य थानों में भी फेरबदल हुआ है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से मंडावर प्रभारी निरीक्षक रहे संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह निरीक्षक हरीश कुमार को मंडावर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। एसपी ने बताया कि मंडावर थाना प्रभारी की काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। बताया कि जनवरी माह में एक महिला ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत लेकर आई थी, जिसकी मई में हत्या हो गई। इस दहेज हत्या के मामले में मृतका के ससुर को ही वादी बना दिया जाता है, जबकि नियमानुसार मृतका की मां को वादी बनाना चाहिए था। इसी के चलते मंडावर थाना प्रभारी को हटाया गया है। वहीं नगीना देहात प्रभारी सर्वेंद्र कुमार शर्मा को भी चार्ज से हटाते हुए क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। नगीना देहात थाना प्रभारी की हाल ही में बढ़ापुर विधायक ने भी शिकायत की थी। एसपी ने बताया कि हल्दौर में शराब की दुकान से स्कॉच की बोतल लेने के मामले में भी हल्दौर थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आई थी। वहीं लोगों के साथ सही व्यवहार नहीं करने पर भी उन्हें हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें