भाजयुमो नेता पर पिस्टल तानने की रिपोर्ट
नूरपुर। अवैध खनन की वीडियो बनाने पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष पर पिस्टल तानने वाले के विरुद्घ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
स्योहारा रोड पर 25 अक्तूबर की रात अवैध रूप से खनन कर मिट्टी का भराव करने की वीडियो बनाने पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष जीतू भुइयार पर खनन माफिया ने पिस्टल तान दिया था। भाजयुमो नेता बामुश्किल जान बचाकर वहां से भाग निकले थे। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैस से प्रभारी निरीक्षक की नोकझोंक भी हुई थी। भाजपा नेता द्वारा घटना के दिन ही पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अब तहरीर देने के 10 दिन बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात खनन माफिया के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।