फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएम इंटर कालेज के प्रबंधक और परधानाचार्य के लिफ धोखाधड़ी करने का आरोप , रिपोर्ट कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर(बिजनौर)। आरएसएम इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह यादव और प्रबंधक राम नारायण सिंह एडवोकेट पर कालेज के एक सहायक अध्यापक के विनियमितिकरण के मामले में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कॉलेज के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह तथा प्रबंधक राम नारायण सिंह ने एकराय होकर इंटर कॉलेज के कार्यों में जालसाजी की है। 18 अगस्त 2017 को जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर से कॉलेज के गणित प्रवक्ता अनिल कुमार देवरा के संबंध में आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी, जिसमें दोनों ने कार्यालय मंडलीय उप शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मुरादाबाद के आदेश पर 16 सितंबर, 1995 से उत्तर प्रदेश शिक्षा आयोग और चयन बोर्ड की संशोधन धारा 33 ख का हवाला देते हुए संबंधित शिक्षक का विनियमितिकरण करने की बात कही है। जब उनके द्वारा मंडलीय कार्यालय से जनपोर्टल से जवाब मांगा गया तो मामला जालसाजी का निकला। मंडलीय कार्यालय ने बताया कि उनके स्तर से आरएसएम कालेज के किसी शिक्षक का विनियमितिकरण का आदेश नहीं दिया गया है। उधर, कालेज के प्रबंधक राम नारायण सिंह एडवोकेट ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि इस प्रकार का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह यादव ने भी आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें