फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खो नदी में अवैध खनन पर रिपोर्ट दर्ज, चार गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना देहात क्षेत्र में खो नदी में अवैध खनन के मामले में पकड़े गए आरेापी।
विज्ञापन
बिजनौर। खनन पट्टे के नाम पर नदी में दूसरी जगह पर अवैध खनन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। चोरी और खनन अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने नदी से 12 डंपर और छह ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ते हुए सीज कर दिए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन करने वालों में अफरातफरी मची हुई है। पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम एसपी नीरज कुमार जादौन, सीओ नगीना, एसडीएम नगीना और खनन अधिकारी ने नगीना देहात थाना क्षेत्र की खो नदी में छापेमारी की थी। हालांकि छापामारी की सूचना लीक हो जाने की वजह से खनन में लगी पोकलेन मशीन और जेसीबी समेत आरोपी फरार हो गए थे। एसपी के मुताबिक यह अवैध खनन नदी में खनन के दिए गए पट्टे से तीन किलोमीटर दूर हो रहा था। हालांकि मुख्य आरोपियों के फरार होने के बाद भी मौके पर पुलिस को 12 डंपर और छह ट्रैक्टर ट्राॅली मिले। जिन्हें सीज कर दिया गया है। नौ डंपरों में सामग्री भरी हुई थी।
पुलिस ने खनन अधिकारी की तहरीर पर रात में ही चोरी और खनन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। साथ ही तत्परता दिखाते हुए प्रकाश में आए आरोपी डंपर चालक शिव कुमार निवासी भज्जावाला, राजेश निवासी दौलताबाद, अरुण निवासी टांडा थाना मंडावली और शहजाद निवासी लकड़ीपड़ाव कोटद्वार को गिरफ्तार कर लिया। जिनका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



पहले भी लगा था छापा, 11 लाख का जुर्माना लगा
बढ़ापुर और नगीना देहात थाना क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन का खेल पहले भी पकड़ में आ चुका है। पंद्रह दिन पहले भी एएसपी देहात राम अर्ज ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ खो नदी में छापामारी की थी। उस वक्त भी पट्टे की तय सीमा से बाहर खनन होता मिला था। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट तैयार करते हुए प्रशासन भेजी। बताया गया कि इस मामले में 11 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया था।


रास्ते खराब हुए तो ग्रामीणों ने की थी शिकायत
जिस जगह खनन किया जा रहा था, उसके आस पास के ग्रामीण लगातार एसपी से शिकायत कर रहे थे। ग्रामीणों को शिकायत थी कि ओवरलोड खनन वाहनों की वजह से उनके रास्तों में कीचड़ जमा हो गया है। जोकि खेतों से गन्ने की ढुलाई भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें