अमरोहा और काशीपुर के ध्यानार्थ -
- शादी के दो दिन बाद ही आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गई थी दुल्हन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। शादी के दो दिन बाद ही सामान समेटकर फरार होने वाली दुल्हन समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। हालांकि यह मामला 11 महीने बाद दर्ज हो सका। दो बिचौलियों पर भी डेढ़ लाख रुपये ऐंठने का आरोप है।
ग्राम महमूदपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र रामपाल सिंह पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें कहा गया कि मनोहर यादव पुत्र सुरेश सिंह निवासी मेवानवादा और परवेंद्र पुत्र राजेश निवासी रामखेड़ा 10 अप्रैल 2022 को उसके पास आए। उन्होंने शादी कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि लड़की पक्ष बहुत गरीब है, तुम्हें उन्हें मदद के तौर पर एक लाख 50 हजार रुपये उधार देने होंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को वह दोनों लड़की व दो अन्य व्यक्ति सुरेन्द्र पुत्र नत्थू सिंह निवासी कोन्दापुर जिला अमरोहा व तिरमल निवासी काशीपुर को साथ लेकर स्योहारा सुरेंद्र सिंह त्यागी के मकान पर आ गए। वहां हिंदू रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया गया। एक लाख 50 हजार की रकम सुरेंद्र पुत्र नत्थू सिंह को दे दी।
लड़की शादी के बाद अपनी ससुराल महमूदपुर आ गई। 24 अप्रैल की रात को दुल्हन बिना बताए घर से 10 हजार रुपये, एक मोबाइल, पचास हजार कीमत के आभूषण लेकर चली गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।