फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
विश्वास जोशी फाइल फोटो
विज्ञापन
बिजनौर-नहटौर मार्ग पर झालू के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झालू (बिजनौर)। बिजनौर-नहटौर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद भी ट्रक चालक ने रफ्तार कम नहीं की और बाइक को दूर तक घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने दोनों के शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झालू के मोहल्ला जोशियान निवासी विश्वास (30) बृहस्पतिवार की रात पत्नी कामिनी (22) के साथ नहटौर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकला था। नहटौर रोड पर मक्का वाले तालाब के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद भी ट्रक चालक ने रफ्तार कम नहीं की और बाइक को दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में विश्वास की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कामिनी को अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दंपती अपने पीछे तीन छोटे बच्चे रोते बिलखते हुए छोड़ गए हैं। मृतक विश्वास के भाई विमल जोशी ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

विश्वास जोशी फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें