फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सरकारी लकड़ी की तस्करी के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Apr 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। सरकारी लकड़ी की तस्करी मामले में वन रक्षक बीट प्रभारी सलेमपुर गौरव कुमार ने तीन के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम ने एक आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दरबाड़ा निवासी वन रक्षक गौरव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक यूकेलिप्टस से भरी गाड़ी को पकड़ा था। इस दौरान आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग भी की थी। इसमें एक आरोपी दिलखुश उर्फ भूरे निवासी मोहल्ला हयात नगर थाना स्योहारा को पकड़ लिया जबकि फरार होने वालों में थाना हीमपुर दीपा के गांव पीपली निवासी जाबिर व थाना चांदपुर के गांव स्याऊ निवासी मोहम्मद हैं। वन रक्षक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने आदि में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें