चांदपुर। बास्टा निवासी आफताब आलम ने अपने तहेरे चचेरे भाई के साथ लाठी डण्डों से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बास्टा के मोहल्ला भेड़ा पट्टी निवासी आफताब आलम ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे उनके चचेरे-तहेरे भाई शहजाद, कामरान, तौकीर, परवेज मोहल्ला भेड़ा पट्टी निवासी शहजाद की मिठाई की दुकान पर खड़े थे। तभी मोहल्ला कुरैशियान निवासी कुछ लोगों ने आकर उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। गाली गलौच करने को मना करने पर आरोपियों ने लाठी डंडो से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। भीड़ को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर पर शादाब, भूरा, शोएब, जब्बार निवासी गांव इमामपुरा तथा साकिब, आमिर के खिलाफ अनेक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।