फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आगजनी-फायरिंग में भाजपा विधायक-बेटे पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 May 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
शिवाला कला क्षेत्र में सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के मिक्सिंग प्लांट में चला गया डंपर
विज्ञापन
बिजनौर। सड़क बनाने वाली कंपनी के प्लांट पर आगजनी और फायरिंग के मामले में धामपुर से भाजपा विधायक अशोक राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से दो लाइसेंसी रिवाल्वर, दो पंप एक्शन गन, 38 कारतूस और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम शिवाला कला थाना में जीएस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर रघुवीर पुंडीर ने तहरीर देकर बताया कि कंपनी के मिक्सिंग प्लांट पर सोमवार रात करीब दो बजे आगजनी और फायरिंग की गई। फायरिंग में चौकीदार महिपाल पुत्र चंद्रपाल निवासी फिना को छर्रे लगे हैं।प्लांट की मशीनरी, गाड़ियों और बाइक में आग लगा दी गई। वारदात को अंजाम दिलाने का आरोप धामपुर से भाजपा विधायक अशोक राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा पर लगाया गया है।
आरोप यह भी है कि विधाक और उनके पुत्र द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। पहले भी धमकी दी गई और दबाव बनाया गया। इसकी जानकारी भी पुलिस और प्रशासन को दी गई थी। 22 अप्रैल को दो बाइक जिनके पीछे विधायक लिखा था, चार हथियारबंद आए और धमकी दी थी कि काम बंद कर दो और बिजनौर छोड़कर चले जाओ।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने संदीप पुत्र सुनील निवासी कुहीकला जनपद जौनपुर और नरदेव पुत्र सौदान निवासी राजा का ताजपुर को गिरफ्तार किया है।एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि विधायक और उनके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लाइसेंसी हथियार किसके नाम पर है, इसकी जांच की जा रही है।

उधर, विधायक पुत्र प्रियंकर राणा ने कहा कि उनका वारदात से कोई लेना-देना नहीं है। सभी आरोप निराधार हैं।
- कई राउंड हुई फायरिंग
शिवाला कलां। फीना में पुलिस चौकी के निकट मार्ग को बनाने के लिए मिक्सिंग प्लांट में सोमवार की रात्रि में लगभग 2:00 बजे लगभग 20 लोगों ने फायरिंग की।
फायरिंग की आवाज से गांव गूंज उठा। प्लांट में लगी आग के लपेटे देख ग्रामीण भी उधर की ओर दौड़ पड़े थे। प्लांट में मौजूद लोगों के मुताबिक हमलावरों द्वारा प्लांट में खड़े हुए ट्रैकों व मिक्सिंग मशीन में आग लगने से ट्रैकों में ऊंची ऊंची आग की लपटें उठने लगी। गांव में काला धुआं पहुंचने पर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल की ओर दौड़े। उस समय तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग को बुझाने के लिए दूर-दूर तक पानी नहीं मिला। आग को ग्रामीणों ने मिट्टी गिराकर बुझाया। घटना को लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शिवाला कला क्षेत्र में सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के मिक्सिंग प्लांट में चला गया डंपर

शिवाला कला क्षेत्र में सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के मिक्सिंग प्लांट में चला गया डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें