फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सूदखोरी के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन तक चले सफाई कर्मियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। दो दिन तक चले सफाई कर्मियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आखिरकार सूदखोरी के आरोप में धामपुर निवासी भाजपा नेता विवेकराज सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पीडिता सरिता का कहना है कि वह पुलिस की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट से असंतुष्ट है। जिन धाराओं में रिपोर्ट होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई।
मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी सरिता पत्नी नरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने धामपुर निवासी भाजपा नेता विवकेकराज सोनी से छह माह पहले 20 हजार की रकम कर्जे पर ली थी। वह अब उसे 90 हजार रुपये दे दे चुकी है। मगर, आरोपी उससे 65 हजार की रकम और मांग रहा है।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत 23 सितंबर को कोतवाल किरनपाल सिंह से की थी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर सफाईकर्मियों ने पीडि़त महिला को न्याय दिलाने के लिए दो दिन सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल की थी। अब पुलिस ने 14 दिन के बाद भी उसकी रिपोर्ट कायम की। उधर, कोतवाल किरन पाल सिंह का कहना है कि पुलिस की ओर से आरोपी भाजपा नेता विवेकराज सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




महिला की रोते हुए वीडियो वायरल हुई ही वायरल


धामपुर कोतवाली में जिस महिला की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले की वीडियो पिछले कई दिन से सोशलमीडिया पर वायरल हो रही थी। वीडियो में महिला रोती बिलखती हुई लोगों से शिकायत करते हुए कह रही है कि मुझे किसी तरह से बचाओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें