फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक शाखा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

स्योहारा। धोखाधड़ी कर सहकारी समिति से किसान के नाम पर कर्ज ले लिया गया। इस आरोप में प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम रवाना शिकारपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र रमेश सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि वह बिजली के उपकरण की दुकान चलाता है। उसका ताजपुर के सहकारी समिति में बैंक खाता खुला हुआ है। जिससे उसने कभी कोई लोन नहीं लिया है, लेकिन जिला सहकारी बैंक ताजपुर के प्रबंधक वेदपाल सिंह, रविंद्र कुमार अमीन किसान सहकारी समिति ताजपुर व अन्य बैंक कर्मी ने मिलीभगत करके फर्जी तरीके से उसके नाम पर लोन दिखाकर 90 रुपये बैंक से गबन कर लिए तथा धनराशि को प्रार्थी द्वारा अपनी जमीन को बंधक रखकर लोन लेना दिखा दिया है। आरोपियों द्वारा उसके घर आकर उससे पैसे वसूली की मांग की गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें