फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पशुओं को छुट्टा छोड़ने पर तीन के विरुद्ध रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। रात के अंधेरे में पशुओं को छुट्टा छोड़ना तीन व्यक्तियों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उन्हें चिन्हित कर पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात कुछ व्यक्ति छह से अधिक गोवंश पशुओं को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ग्राम बिशनपुर बिडरा के जंगल मे छोड़ गए। पशुओं को छोड़ता देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद वह वहां से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने तीन व्यक्तियों रोहित, सुशील व सुरेश निवासी ग्राम नरावली थाना स्योहारा को चिन्हित कर उनके विरुद्ध पशु क्रुरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि ताजपुर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पशुओं को छुट्टा छोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें