फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छह करोड़ में हुई मरम्मत, बारिश में टपकने लगी छत

Wed, 25 Jun 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में सिंचाई विभाग की ओर से मरम्मत के बाद हुई पहली बारिश में टपकती सरकारी आवासों की छतें।स
विज्ञापन
धामपुर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड की ओर से सिंचाई विभाग की रामगंगा कॉलोनी सहित सभी 97 सरकारी आवासों की मरम्मत कराई गई थी। इस पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च हुए लेकिन पहली बारिश में आवासों की छतें टपकने लगीं। दीवारों में दरारें आ गईं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। रामगंगा कॉलोनी और बिजली कॉलोनी में सरकारी आवासों में रह रहे कर्मचारी विनय कुमार, राजेंद्र सिंह, सविता रानी, सरिता रानी, अरविंद कुमार आदि ने बताया कि छह करोड़ की लागत से 97 सरकारी आवासों की मरम्मत का कार्य कराया गया। पहले आवासों का धरातल नीचा था तो उसे ऊंचा उठाया गया और सभी आवासों की छतों को नए सिरे से डाला गया। अब मंगलवार को हुई बारिश में इन आवासों में छतें टपकने के कारण घराें में पानी भर गया। nजांच के लिए टीम का किया गया गठन : अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार शर्मा का कहना है कि छह करोड़ की लागत से निर्माण हुए है। जांच के लिए अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। निर्माण में गड़बड़ी पर कार्रवाई की जाएगी। nठेकेदार के भुगतान पर लगी रोक : अधिशासी अभियंता का कहना है कि ठेकेदार का अभी विभाग की ओर से भुगतान नहीं किया गया है। ठेकेदार का भुगतान तभी होगा। जब वह प्रत्येक आवास की मानक अनुरूप मरम्मत कर देगा।

धामपुर में सिंचाई विभाग की ओर से मरम्मत के बाद हुई पहली बारिश में टपकती सरकारी आवासों की छतें।स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें