फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नवाब के महल के मुख्य द्वार की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
नजीबाबाद में नवाब के महल का मुख्य द्वार। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। नवाब नजीबुद्दौला के महल के अवशेष के रूप में थाना परिसर के बाहर मुख्य द्वार की मरम्मत का कार्य पुरातत्व विभाग ने शुरू किया है।
विज्ञापन


पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ऐतिहासिक इमारत के संरक्षण अभियान के अंतर्गत थाना परिसर के बाहर स्थित मुख्य द्वार की मरम्मत कर रहा है। नवाब नजीबुद्दौला के बसाए नजीबाबाद में नवाबी इमारत के रूप में नजीबुद्दौला के महल का मुख्यद्वार खस्ताहाल अवस्था में है। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने थाना परिसर के बाहर स्थित मुख्य द्वार की मरम्मत कराने का फैसला लिया है। लाखौरी ईंटों से बने मुख्य द्वार की मरम्मत प्राचीन काल से निर्माण की जाने वाली निर्माण सामग्री चूना-सुर्खी से कराई जा रही है। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के रवि कुमार और जितेंद्र की देखरेख में मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें