फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर मरम्मत से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर मरम्मत से लगा जाम
विज्ञापन

बिजनौर। रेलवे लाइन पर काम होने के कारण रेलवे फाटक पर जाम लगा रहा। रेलवे फाटक पर जाम का असर शहर के मुख्य चौराहों पर भी रहा। वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। राहगीरों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे लाइन पर इस समय मरम्मत का काम चल रहा है। रेलवे लाइन के साथ साथ रेलवे फाटकों की भी मरम्मत की जा रही है। शुक्रवार को रिंग रोड स्थित फाटक व उसके पास मरम्मत की गई। इस वजह से ट्रकों व रिंग रोड से गुजरने वाले अन्य वाहनों को नगीना रोड स्थित रेलवे फाटक से ही निकाला गया। भारी यातायात नगीना रोड से निकलने की वजह से सड़क पर बुरी तरह जाम लग गया। हर कोई जल्दी निकलने के चक्कर में सामने से आ रहे वाहनों के सामने अपने वाहन खडे़ करता रहा। इससे जाम की स्थिति और भयानक हो गई। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें