मार्गों से रेत बजरी के ढेर हटवाए
जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह ने क्षेत्र के संपर्क मार्गों से रेत बजरी के ढेर हटवाए।
एसडीएम ने गत शनिवार को जलालाबाद क्षेत्र का निरीक्षण कर ईओ को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने निर्देश दिए थे। रविवार को ईओ हरि नारायण सिंह ने जलालाबाद के चिह्नित स्थानों पर सफाई अभियान चलवाया। ईओ ने निरीक्षण के दौरान जलालाबाद के खेल मैदान में खच्चर बंधे देखे। ईओ ने खच्चरों को कान्हा पशु आश्रय स्थल पहुंचाया। मालिकों को बुलाकर चेतावनी के बाद खच्चरों को सौंप दिया। दोबारा खेल मैदान में बंधे मिलने पर कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर सभासद मो. शाहनवाज, नईम, अतीकुर्रहमान, मो. नौशाद, तोफीक आदि मौजूद रहे।