रेमका देवी बनीं रालोद की ब्लॉक अध्यक्ष
किरतपुर। गांव हैवतपुर में रालोद की बैठक में चलो गांव की ओर, मेरा बूथ मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत आम जनता से लोकदल से जुड़ने की अपील की गई। महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने ब्लॉक के गांव हैवतपुर की रेमका देवी को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। पूनम चौधरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य 2022 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ से महिलाओं को जोड़ना है। इस मौके पर चंद्रपाल बाल्मीकि, अनुराग मलिक, राहुल शर्मा, महेंद्र सिंह, मुकुल देशवाल, भोपाल सिंह, चमन सिंह, हेमंत मलिक, हरि ओम इंद्रमणि, भूपेंद्र सिंह, रूपेंद्र सिंह, ऋतुराज, धीमान, दीपक कुमार, नरेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, अनिल कुमार, सूरज सिंह, मिथलेश देवी, मुनेश, सुशीला, मनोज कुमारी, अमलेश, सुमन देवी, लीलावती, ऊषा, सरोज आदि मौजूद रहे।