महापुरुषों के बलिदान को याद किया
किरतपुर। श्री बालाजी शिव मंदिर में अमृत महोत्सव समिति द्वारा चलाए जा रहे आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव में महापुरुषों के बलिदान को याद किया गया।
नगर के श्री बालाजी शिव मंदिर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता योगेश्वर भारती ने कहा कि जिन महापुरुषों ने आजादी दिलवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, हमें उन्हें याद करना चाहिए। उनके बारे मे पढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया। परंतु यह कानून जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होता था। अब वहां के लोगों को असली धारा 370 हटने के बाद मिली है। हमें अपने महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए। अमृत महोत्सव से पूर्व श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। राजेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विपिन, डॉ. हेमेंद्र सिंह, दीपद, डॉ. राधेश्याम, मुकुल, सभासद मगन सिंह, मलयवीर, अनिल, बाबूराम, लविश, जीतेंद्र, आशीष, सुभाष, ऋषभ सिंघल, शिखर साहनी, विशाल, अमन आदि मौजूद रहे।