पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को किया याद
नजीबाबाद। नगर कांग्रेस कमेटी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एम अकरम खां ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने कार्यों से देश का नाम दुनिया में रोशन किया। सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी देश हित में कठोर फैसले लेने में कभी हिचकती नहीं थीं। वर्तमान में देश के राजनेताओं को इंदिरा गांधी से सबक लेना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मकसूद अहमद, डॉ. इकबाल, गोविंद सिंह, अभिनव अग्रवाल, शाकिब अंसारी, यूनुस, राजेंद्र सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद