- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वावधान मनाया गया पृथ्वीराज का जन्मोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में गांव भूतपुरी स्थित युवा गाॅर्डन में क्षत्रिय राजपूत योद्धा चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव प्रदीप चौहान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अजीत राणा व हिंदू जागरण मंच के प्रांत मंत्री जितेंद्र बैंस ने पृथ्वीराज चौहान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत प्रदेश महासचिव प्रदीप चौहान ने पृथ्वीराज चौहान की वीरगाथा पर प्रकाश डालते हुए समाज व देश हित में दिए गए उनके बलिदान को याद किया।
समारोह को पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी अजीत राणा, हिंदू जागरण मंच के प्रांत मंत्री जितेंद्र बैस आदि ने संबोधित कर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर अच्छाई को अपनाने पर जोर दिया। समारोह में मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष पंकज राजपूत, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रसिक चौहान, मीडिया प्रभारी मुरादाबाद मंडल भीष्म सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष डाॅ. दीपक राजपूत, जिला संगठन मंत्री नितिन राणा, जिलाध्यक्ष अमरोहा विभोर राजपूत, डाॅ. संजीव चौहान, सुखवीर चौहान, एडवोकेट कुलदीप चौहान, भूपेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।