फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जयंती पर स्वामी विवेकानंद को किया याद

Fri, 13 Jan 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद विवेकानंद जयंती पर बोलते वक्ता।
विज्ञापन
- कोचिंग सेंटर और स्कूलों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो-12एनजेडबी03ए और 03बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। युवा पखवाड़ा कोचिंग सेंटर पर एबीवीपी के योगेंद्र निर्वाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि ऐश्वर्य ऐरन समेत फार्मा विजन के प्रांत सह संयोजक अभिषेक त्यागी, नगर मंत्री विनायक गुप्ता, अभिनव देशवाल, उत्सव, अंजली, रेणु, सोना, स्वाति आदि कार्यकर्ता ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कुंदन सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य कामेंद्र सिंह के नेतृत्व में योगेंद्र सिंह, उमेश कुमार आदि शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर राहगीरों को मूंगफली और रेवड़ी वितरित की। साहू छजमलदास समरक्षपाल सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य प्रकाशवीर आर्य के नेतृत्व में शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मंडावली के गांव औरंगपुर बसंता में जय बजरंग सेना कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में लोगों से स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने का आह्वान किया। पदयात्रा में प्रदेश मंत्री रोहित कुमार, जिला सचिव अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, राजकुमार, नरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें