फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देवस्थल के पास मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष, हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजा का ताजपुर/नूरपुर। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गुनियाखेड़ी में देव स्थल के पास प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं, पुलिस ने प्रतिबंधित पशु का मांस तीन लोगों के घरों से बरामद कर लिया।
गांव गुनियाखेड़ी में मंगलवार की रात को किसी ने प्रतिबंधित पशु के अवशेष गांव के मुख्य रास्ते पर खलिया नदी किनारे देव स्थल के पास डाल दिए। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेष दूसरी जगह दबा दिए।
विज्ञापन

दोपहर में प्रतिबंधित पशु का मांस गांव के कुछ व्यक्तियों के घर पर होने की चर्चा हुई। गांव में बजरंग दल कार्यकर्ता एकत्र होने लगे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद एएसपी ग्रामीण राम अर्ज, सीओ संग्राम सिंह, थाना प्रभारी रविंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शमशाद अहमद पुत्र अजीज अहमद, फईम अहमद पुत्र अजीज अहमद, नईम अहमद पुत्र अजीज अहमद के घर से प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद कर लिया। वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है। तीनों मुख्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें