धर्मगुरुओं से लॉकडाउन में सहयोग मांगा
बिजनौर, धामपुर। डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी संजीव त्यागी ने शनिवार को कोतवाली में धर्मगुरुओं और नागरिकों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन के चलते अब तक 10 दिन ठीक ठाक बीत गए हैं। एसडीएम धीरेंद्र सिंह और सीओ महावीर सिंह राजावत ने कहा कि 14 अप्रैल तक घरों में ही रहें। अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सरकार की एडवाइजरी से कोरोना महामारी की चेन को तोड़ा जा सकता है। इससे पहले दोनों अधिकारियों ने नहटौर और स्योहारा में धर्मगुरुओं की मीटिंग ली और लॉकडाउन को सफल बनाने को सहयोग मांगा।